विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur: मुशहरी में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता व उनके पुत्रों पर चलाई गोली

By Murari KumarEdited By:
Published: Mon, 24 May 2021 08:48 PM (IST)

Muzaffarpur Crime News बताया गया कि मुज-पूसा मार्ग स्थित रोहुआ मठ के समीप प्लॉट में विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त सहायक ...और पढ़ें

मुशहरी में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग। (सांकेतिक तस्वीर)
मुशहरी में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग। (सांकेतिक तस्वीर)

मुशहरी (मुजफ्फरपुर), जासं। मुशहरी थाना क्षेत्र का रोहुआ गांव सोमवार की सुबह 9.30 बजे भूमि विवाद में हुई अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा। बताया गया कि मुज-पूसा मार्ग स्थित रोहुआ मठ के समीप प्लॉट में विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता शशिरंजन प्रसाद  अपने पुत्रों के साथ लीची तुड़वा रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेवानिवृत्त अभियंता ने जमीन पर लेटकर जान बचाई। फिर उनके पुत्रों ने हमलावरों पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले। पीडि़त ने थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार व एसएसपी जयंत कांत को फोन पर मामले की सूचना दी।

 थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और  पीडि़त से जानकारी ली। पीडि़त ने बताया कि उन्होंने रोहुआ में अजय सिंह, रामनरेश सिंह व विकाश कुमार से 4 डिसमिल जमीन खरीदी थी। पिछले वर्ष से रोहुआ निवासी अरुण सिंह, बबन सिंह व जुगनू सिंह पांच लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग रहा था। आज सुबह माको के साथ तीनों दो बाइक से आए और बबन सिंह उर्फ शेरू मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि बिना पांच लाख रुपये रंगदारी के प्लॉट पर कैसे चले आए। यह कहते हुए शेरू ने मुझपर गोली चला दी। मैंने जमीन पर लेटकर जान बचाई। उसी बीच उसकी गोली खत्म हो गई और वे लोग वहां से धमकी देते हुए चले गए।

 इस मामले में चारों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने, गाली गलौज करने व रंगदारी मांगने को लेकर थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम आवेदन मिला है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि 15 से 20 गोली चली है। पुलिस ने शेरू के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला।