विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur News: बीटेक सेकंड और सिक्सथ सेमेस्टर की परीक्षा 17 नवंबर से

By Prashant Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 10 Nov 2025 04:15 PM (IST)

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ने बीटेक छठे और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं 17 नवंबर से ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. बीटेक छठे सेमेस्टर की परीक्षा 17 नवंबर से

  2. दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी 17 नवंबर से

  3. प्लेसमेंट में शामिल हो सकेंगे विद्यार्थी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीटेक छठे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 17 नवंबर से बीटेक छठे और सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी।

इसको लेकर बिहार इंजीनयरिंग यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छठे सेमेस्टर की परीक्षा 27 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 27 से 30 नवंबर तक इंटरनल और वायवा का आयोजन होगा।

परीक्षा संपन्न होने के 72 घंटों के भीतर इसके अंक को विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना है। दूसरी ओर बीटेक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा 17 नवंबर से 26 नवंबर तक होगी।

इंजीनियरिंग कालेजों में नामांकित छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग कर रहे हैं। कई बार वे कालेज से लेकर विश्वविद्यालय में भी आवेदन दे चुके हैं।

सत्र 2022 - 26 के तहत बीटेक में नामांकित छात्र-छात्राओं को अब अगले छह महीने में करीब दो सेमेस्टर की पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम जारी करना होगा। यह चुनौतीपूर्ण होगा।

इसके बाद सातवें और आठवें सेमेस्टर की भी परीक्षा होनी है। देर से नामांकन प्रक्रिया, परीक्षा और परिणाम के कारण इंजीनियरिंग का सत्र पिछड़ रहा है।

प्लेसमेंट में शामिल हो सकेंगे विद्यार्थी

छठे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में शामिल होने के मौके नहीं मिल रहे थे। इस कारण एमआइटी में कई कंपनियों ने पहुंचने से इंकार कर दिया था।

प्लेसमेंट कंपनियों के प्रावधान के अनुसार उनकी ओर से आयोजि होने वाले प्लेसमेंट ड्राइव या कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छठे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी होना अनिवार्य है। इसके बगैर उन्हें प्लेसमेंट में शामिल होने का मौका नहीं मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।