Muzaffarpur News: भागलपुर तीन स्वर्ण के साथ शीर्ष पर, चंदा अंडर-16 वर्ग की सबसे तेज धाविका
Muzaffarpur News बिहार राज्य सीनियर व जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। प्रतियोगिता में 36 जिलों के 1700 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत 468 पदक दांव पर। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकालबा देखने को मिल रही है।
मुजफ्फरपुर, जासं। 87 वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एलएस कालेज मैदान में चल रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के 36 जिलों के 1700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 468 पदक दांव पर है। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 एवं 16 बालक एवं बालिका वर्ग की स्पर्धा का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डा. आलोक रंजन ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
रोहतास, जमुई, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर एवं अरवल दो-दो स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित स्पर्धा के आधार पर तीन स्वर्ण, एक रजत एवं तीन कांस्य पदक समेत भागलपुर शीर्ष पर है। वहीं रोहतास, जमुई, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर एवं अरवल दो-दो स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है। अंडर 16 बालिका वर्ग के 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीत भागलपुर की चंदा कुमारी सबसे तेज धाविका बनीं।
स्पर्धा का परिणाम
अंडर 14 बालिका : ऊंची कूद में पटना की श्वेता कुमार ने स्वर्ण एवं भागलपुर की खुशी यादव ने रजत, शाट पूट स्पर्धा में गया की प्रतिज्ञा कुमारी ने स्वर्ण, शेखपुरा की कोमल काजल ने रजत एवं सारण की पलक कुमारी को रजत तथा बॉल थ्रो में मुजफ्फरपुर की ज्योति कुमारी को स्वर्ण, बक्सर की अंशिका को रजत एवं अरवल की सपना कुमारी को कांस्य पदक मिला।
अंडर 14 बालक वर्ग : ऊंची कूद स्पर्धा में नालंदा के अंकित कुमार को स्वर्ण, जमुई के अभय पांडेय को रजत एवं नालंदा के आनंद कुमार को कांस्य, शाटपूट स्पर्धा में कटिहार के मो. जाबांज आलम को स्वर्ण, रोहतास के शुभम कुमार को रजत एवं नालंदा के राजीव कुमार को कांस्य, बाल थ्रो में जमुई के रोशन कुमार को स्वर्ण, नालंदा के आनंद कुमार को रजत एवं भागलपुर के रोहित कुमार को कांस्य पदक मिला।
अंडर 16 बालिका वर्ग : 100 मीटर रेस में भागलपुर की चंदा कुमारी ने स्वर्ण, गया की अलिशा राज ने रजत एवं पटना की दीप्ति सिंह ने कांस्य, 300 मीटर रेस में भागलपुर की चांदनी कुमारी ने स्वर्ण, पटना की दीप्ति सिंह ने रजत एवं रोहतास की लक्ष्मी कुमारी को कांस्य, 800 मीटर रेस में अरवल की दुर्गा सिंह को स्वर्ण, रोहतास की मुन्नी कुमारी को रजत एवं सिवान की सानवी कुमारी को कांस्य, 2000 मीटर रेस में अरवल की दुर्गा सिंह ने स्वर्ण, रोहतास की मुन्नी कुमारी को रजत एवं रचना कुमारी को कांस्य, ऊंची कूद स्पर्धा में शेखपुरा की रजनी कुमारी को स्वर्ण, रोहतास की सृष्टि कुमारी को रजत एवं पटना की जया कुमारी को रजत शाट पूट स्पर्धा में गया की समृद्धि कुमारी ने स्वर्ण, दरभंगा की प्रतिबाला को रजत एवं गोपालगंज की तृप्ति कुमारी को कांस्य, भाला प्रक्षेपण में जमुई की रिया कुमारी को स्वर्ण एवं मधु भारती को रजत, चक्का प्रक्षेपण में गोपालगंज की जागृति को स्वर्ण, प्रीतिबाला को रजत एवं गोपालगंज की तृप्ति को कांस्य पदक मिला।
अंडर 16 बालक वर्ग : 2000 मीटर रेस में रोहतास की रौनक कुमार दुबे ने स्वर्ण, जमुई के मनीष कुमार ने रजत एवं शेखपुरा के अंकित कुमार को कांस्य, ऊंची कूद स्पर्धा में बक्सर के रितेश कुमार ने स्वर्ण, रोहतास के अमन राज को रजत एवं भागलपुर के कुमार शिबू को कांस्य, शाट पूट स्पर्धा में भागलपुर के मो. नेशार ने स्वर्ण, मुंगेर के अंकित कुमार ने रजत एवं गया के रिशु कुमार ने कांस्य, भाला प्रक्षेपण स्पर्धा में रोहतास के मुकुंद राय को स्वर्ण, भोजपुर के रोहित रोय को रजत एवं भागलपुर के विनसेंट मुर्मू को कांस्य, हैमर थ्रो में मुजफ्फरपुर के अमित कुमार को स्वर्ण, एकलव्य राज को रजत एवं तनवीर अली को कांस्य तथा चक्का प्रक्षेपण स्पर्धा में शेखपुरा के कपिल देव को स्वर्ण, पटना के विकास कुमार को रजत एवं पूवीं चंपारण के उज्ज्वल कुमार को कांस्य पदक मिला।
पदक तालिका
जिला स्वर्ण रजत कांस्य
रोहतास 2 5 2
जमुई 2 3 0
शेखपुरा 1 1 1
बक्सर 2 1 0
भागलपुर 3 1 3
मुंगेर 0 1 3
गया 2 1 1
भोजपुर 0 1 0
मुजफ्फरपुर 2 1 1
पटना 1 2 1
पूर्वी चंपारण 0 0 1
नालंदा 1 1 2
कटिहार 1 0 0
अरवल 2 0 1
सिवान 0 0 1
दरभंगा 0 2 0
गोपालगंज 1 0 0
सारण 0 0 1