विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, धरने पर बैठे पार्षद, एक बेहोश

Published: Sat, 22 Aug 2026 12:33 PM (IST)

Nagar Nigam Ruckus: मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों की कमी और फैसलों की अनदेखी को लेकर ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा।

  2. विकास कार्य न होने पर पार्षदों ने किया विरोध।

  3. विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पार्षद बेहोश हुए।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Municipal Corporation Meeting: मुजफ्फरपुर नगर भवन में महापौर निर्मला देवी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक की शुरुआत होते ही जबर्दस्त हंगामा हुआ।

नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से आक्रोशित पार्षद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। नाराज पार्षदों ने कामकाज में शिथिलता का आरोप लगाते हुए सदन के भीतर ही धरना शुरू कर दिया।

सदन में जोरदार प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामे की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वार्ड 28 के पार्षद राजीव कुमार पंकू अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद सदन में मौजूद अन्य पार्षदों और कर्मियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद भी नाराज सदस्यों का विरोध और नारेबाजी लगातार जारी रही।

muzaffarpur municipal corporation board meeting

फैसलों की अनदेखी का आरोप

धरने पर बैठे पार्षदों का सीधा आरोप है कि नगर निगम प्रशासन की ओर से जनहित से जुड़ा कोई भी काम धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की पिछली बैठकों में लिए गए नीतिगत फैसलों का भी अधिकारी अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहने के कारण आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

धरने पर अड़े पार्षद

महापौर निर्मला देवी की मौजूदगी के बावजूद सदन के भीतर जनप्रतिनिधियों का रोष शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रदर्शनकारी पार्षद प्रशासन के रवैये के खिलाफ वेल में लगातार नारेबाजी करते हुए जवाबदेही तय करने की मांग पर अड़े हैं। हंगामे की वजह से बोर्ड की बैठक की सामान्य कार्यवाही पूरी तरह बाधित हो गई है।