विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को पोल से बांधकर पीटा, बकरी चोरी के शक में भीड़ की तालिबानी सजा

Published: Wed, 29 Apr 2026 02:50 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को लोहे के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा। ...और पढ़ें

युवक को पोल से बांधकर पीटा। फोटो जागरण

युवक को पोल से बांधकर पीटा। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित पटेल स्वीट के सामने बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया और लोहे के पोल से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले दो दिनों से बकरी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और तनाव का माहौल था।

भीड़ ने दी तालिबानी सजा 

आज एक बार फिर कथित तौर पर कुछ लोग बकरी चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए।

पकड़े गए युवक को भीड़ ने गुस्से में आकर लोहे के पोल से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया और युवक को उनके चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पूर्व अधिकारी के बेटा है आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक निवासी एक रिटायर्ड कृषि अधिकारी के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और स्मैक का सेवन भी करता है।

वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना सिर्फ बकरी चोरी से जुड़ी है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। साथ ही फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- दो साल से अलग-अलग जगहों पर साथ रही, उंगली काटकर खून से भरी थी मांग, जीवन भर पत्नी के रूप में रखने का किया था वादा

यह भी पढ़ें- व्हाट्सएप हैक कर इंटरनेशनल ठगी; बिहार में 3 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, 14 मोबाइल फोन और 11 ATM बरामद