मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में तीज की खरीदारी करने आई महिला से सरेशाम सोने की चेन लूटी
Muzaffarpur Market Crime Update: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में तीज की खरीदारी कर लौट रही एक महिला से बाइक ...और पढ़ें

हथियार के बल पर एक महिला से सोने की चेन छीन ली।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Chain Snatching Incident Muzaffarpur: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के देवी मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक महिला से सोने की चेन छीन ली।
वारदात के बाद दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए रज्जू साह लेन के रास्ते हरिसभा चौक की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
चाट की दुकान पर रोका गया
शेरपुर निवासी पीड़िता प्रियंका सिंह अपने पति विवेक कुमार और बच्चों के साथ तीज की खरीदारी करने बाजार आई थीं। लौटते समय वे देवी मंदिर के पास चाट की दुकान पर रुकीं।
पति व बच्चे बाइक पर बैठे थे, जबकि वे उतरकर दुकान पर गईं। तभी पानी टंकी चौक की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चेन छीन ली।
दी जान से मारने की धमकी
महिला के शोर मचाने और पीछा करने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी और भाग निकला।
सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और मोबाइल पर पीड़िता का बयान दर्ज कर थाने में आवेदन देने को कहा। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
