विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 62 एकड़ में बनेगा लेदर पार्क, 3 कंपनियों को मिली जगह, मिलेगा बंपर रोजगार

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

Bihar Employment Leather Footwear Park: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में 62 एकड़ में मेगा लेदर फुटवियर एंड एसेसरीज पार्क विकसित किया ...और पढ़ें

मोतीपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और एसएसपी।

मोतीपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और एसएसपी।

HighLights

  1. मोतीपुर के महवल में 62 एकड़ में लेदर पार्क बन रहा।

  2. तीन कंपनियों को प्लग एंड प्ले शेड आवंटित किए गए।

  3. औद्योगिक निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Mega Leather Park: जिले में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर फुटवियर एंड एसेसरीज पार्क विकसित किया जा रहा है।

कुल 62 एकड़ में बन रहे इस पार्क में प्लग एंड प्ले शेड के तहत तीन कंपनियों को जगह आवंटित की गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने अधिकारियों संग बियाडा परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

आधारभूत संरचनाएं तैयार

जिलाधिकारी ने बताया कि महवल में विकसित किया जा रहा यह पार्क जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण पहल है।

बियाडा मोतीपुर में 62 एकड़ भूमि पर इस पार्क को दो परिसरों में विकसित किया जा रहा है। यहां आंतरिक सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, वे-ब्रिज और पावर सब-स्टेशन जैसी आधारभूत सुविधाएं तैयार की गई हैं।

bihar news muzaffarpur mega leather park motipur 1

कंपनियों को हुआ आवंटन

बियाडा के डीजीएम नीरज मिश्रा ने बताया कि प्लग एंड प्ले शेड में मेसर्स बीएमएमजे एंड सन्स, मेसर्स पटना लेदर्स और मेसर्स देव हैंडीक्राफ्ट को जगह आवंटित की गई है।

इसके अलावा मेसर्स सोलिवक्स प्राइवेट लिमिटेड को 15,000 वर्गफीट और मेसर्स एबीसी लेदर्स को 87,120 वर्गफीट भूमि दी गई है। वर्तमान में पार्क में 13 ब्लॉक आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।

नए निवेशकों का स्वागत

पार्क में नए निवेशकों के लिए कुल 44 भूखंड उपलब्ध हैं, जिनका क्षेत्रफल 23.34 एकड़ है। इन भूखंडों के आवंटन से क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ होगा। इस पहल से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।