Move to Jagran APP

Muzaffarpur Lockdown Update: चौथे दिन उत्तर बिहार में कई वाहन जब्त, मधुबनी में पुलिस पर हमला

लॉकडाउन के चौथे दिन गुरुवार को उत्तर बिहार में असर दिखा। प्रशासनिक सख्ती रही। कई वाहन जब्त किए गए। दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 07:12 PM (IST)
Muzaffarpur Lockdown Update: चौथे दिन उत्तर बिहार में कई वाहन जब्त, मधुबनी में पुलिस पर हमला
Muzaffarpur Lockdown Update: चौथे दिन उत्तर बिहार में कई वाहन जब्त, मधुबनी में पुलिस पर हमला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के चौथे दिन गुरुवार को उत्तर बिहार में असर दिखा। प्रशासनिक सख्ती रही। कई वाहन जब्त किए गए। दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मधुबनी में मकान निर्माण रोकने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें कई जवान जख्मी हो गए। दरभंगा में पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने लाठियां चटकाईं। इंडो -नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। 

loksabha election banner

पश्चिम चंपारण : बगहा में व्यापक असर दिख रहा। सड़कें सूनी रहीं। बेतिया के शहरी इलाके में असर दिखा। दुकानें बंद रहीं। ज्यादातर सड़कों को सील कर दिया गया। हालांकि, ग्रामीण इलाके में कुछ लोग सड़कों पर घूमते नजर दिखे। 

पूर्वी चंपारण : छतौनी में निकले जनाजे में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के शामिल होने पर दस नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में थाने से जमानत पर मुक्त हुए। शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करनेवाले दो बाइक सवारों व एक टेंपो चालक पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई। इनके वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। रक्सौल में भी व्यापक असर दिखा। इंडो -नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। 

मधुबनी : सड़कों पर वाहन नहीं चले। कई स्थानों पर अधिक कीमत पर सामान बेचने की सूचना मिली। भीड़ की सूचना के बाद हाटों को बंद करा दिया गया।  लौकहा थाना क्षेत्र के मटही टोला में लॉकडाउन के दौरान मकान निर्माण कार्य रोकने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर पिटाई की। इसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। थानाध्यक्ष का सर्विस रिवॉल्वर छीन लिया। बाद में वापस कर दिया गया। 

समस्तीपुर : दुकानें बंद रहीं। बिना वजह आवाजाही करनेवालों को फटकार के बाद लौटाया गया। कई जगहों पर अनावश्यक बैठे लोगों को खदेड़ा गया। बैंकों में भीड़ नहीं दिखी। 

सीतामढ़ी : शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक इक्के-दुक्के लोग ही नजर आए। बाहर से आए लोग पैदल ही घर लौट रहे थे। पुलिस रोककर पूछताछ कर रही थी। जिला प्रशासन की पहल पर आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू दी गई। दवा दुकानदारों ने भी होम डिलीवरी शुरू कर दी है। 

शिवहर : पचास बाइक जब्त की गई। चालान काटे गए। दुकानें बंद रहीं। गांवों में भी लगभग यही स्थिति रही। शहर में कालाबाजारी रोकने को छापेमारी जारी रही। 

दरभंगा : सड़कों पर गाडिय़ां नहीं के बराबर चलीं। आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए समाहरणालय से माल ढोने वाले वाहनों का पास निर्गत किया गया। शहर की प्रमुख सड़कों पर दंगा नियंत्रण दस्ता के जवान लाठियां चटकाते दिखे। नीम चौक में सड़क पर कैरम बोर्ड खेलने को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प और पथराव हुआ। 89 बाइक जब्त की गई। 85 हजार रुपये जुर्माना वसूले गए। 

मुजफ्फरपुर : दुकानें बंद रहीं। ज्यादातर सड़कों को सील कर दिया गया। बिना वजह घूम रहे लोगों को घर भेजा गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.