Move to Jagran APP

Muzaffarpur Lockdown Update Day 5: उत्तर बिहार में 1706 लोगों की हुई जांच, छह भर्ती

उत्तर बिहार में 1706 लोगों की अस्पतालों में जांच हुई। इसमें छह को संदिग्ध मानकर आइसोलेशन वार्डों में भर्ती किया गया। जबकि 16 को क्वारंटाइन किया गया है।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 10:43 PM (IST)
Muzaffarpur Lockdown Update Day 5: उत्तर बिहार में 1706 लोगों की हुई जांच, छह भर्ती
Muzaffarpur Lockdown Update Day 5: उत्तर बिहार में 1706 लोगों की हुई जांच, छह भर्ती

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को उत्तर बिहार में 1706 लोगों की अस्पतालों में जांच हुई। इसमें छह को संदिग्ध मानकर आइसोलेशन वार्डों में भर्ती किया गया। जबकि, 16 को  क्वारंटाइन किया गया है। शेष को घरों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

पश्चिम चंपारण : बगहा में 312 लोगों की जांच हुई। सभी सामान्य मिले। बेतिया में 430 लोगों की स्क्रीङ्क्षनग की गई। इन्हें घरों में सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है। नरकटियागंज में दो लोको पायलट को रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके सैंपल बाहर भेजे गए हैं। ये गोरखपुर में दो दिनों तक कोरोना संदिग्ध के बीच रहे हैं। 

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी सदर अस्पताल में 161 लोगों की स्क्रीङ्क्षनग हुई। एक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य सामान्य मिले। 

मधुबनी : झंझारपुर के नर्सिंग स्कूल में 30 लोगों को आइसोलेट कर मुहर लगाई गई। इसके बाद घर भेजा गया। 

सीतामढ़ी : जिले में 190 लोगों की जांच की गई। इसमें एक को होम क्वारंटाइन किया गया। शेष सामान्य मिले। 

शिïवहर : सदर अस्पताल में 60 लोगों की जांच की गई। सभी सामान्य मिले। 

दरभंगा : हायाघाट में बाहर से लौटे 189 लोगों की जांच की गई। इन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई। तारडीह में 15 प्रवासी मजदूरों को मशक्कत के बाद स्कूल में क्वारंटाइन किया गया। डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के फ्लू कार्नर में 93 लोगों की जांच हुई। कोई संदिग्ध नहीं मिला। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तारी के बाद डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में 14 दिनों के लिए रखा गया है। इस तरह दो लोग यहां भर्ती हैं। एक की रिपोर्ट निगेटिव है। दूसरे का इंतजार है। 

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में 223 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें दो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इस तरह छह लोग भर्ती हैं। अब तक 42 के सपैंल लिए गए। इसमें 32 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। दस की रिपोर्ट का इंतजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.