आज कैसा रहेगा मुजफ्फरपुर का मौसम? जानें पूर्वानुमान
Muzaffarpur Ka Tapman आज भी राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कोल्ड डे बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। पहाड़ों में हो रही बर्फवारी की वजह से जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं।
मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बढ़ी कनकनी ने मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार को कंपकंपा रखा है। सोमवार को तापमान अपने तीन साल के सबसे नीचे के स्तर पर पहुंच गया था। अाज भी शहर का तापमान (current temperature of muzaffarpur) छह डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। विभाग ने आज भी कोल्ड डे का पूर्वानुमान जाहिर किया है। अभी दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति रह सकती है। छह से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलती रहेगी। इसकी वजह से कनकनी और बढ़ रही है। कहा जा रहा है कि पहाड़ों हो रही बर्फवारी की वजह से तापमान तेजी से कम हो रहा है।
डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस अवधि में पछिया हवा चलने के कारण ठंढ़ में वृद्धि हो सकती है। हवा की रफ्तार औसतन 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। रात्रि एवं सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छाए रह सकते हैं। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है!
यदि हमलोग 17 जनवरी यानी सोमवार की बात करें तो दिन का न्यूनतम तापमान अपने तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। 2019 में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, 2020 में 14.5 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 8.4 डिग्री सेल्सियस तो 2022 में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। अगले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री तक और गिरावट होगी।