विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में जुब्बा सहनी पार्क के पास बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग, बकाया टैक्स वसूली का भी अभियान

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

Jubba Sahni Park Multi Story Parking: मुजफ्फरपुर नगर निगम की बैठक में जुब्बा सहनी पार्क के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग ...और पढ़ें

निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक करते महापौर। फोटो: जागरण

निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक करते महापौर। फोटो: जागरण

HighLights

  1. जुब्बा सहनी पार्क के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होगा।

  2. सरकारी भवनों से 17 करोड़ रुपये बकाया टैक्स वसूला जाएगा।

  3. जल संचय और स्ट्रीट लाइट पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Municipal Corporation Meeting: क्लब रोड मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क के पास जल्द ही मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

यह पार्किंग परिसर में बन रहे एक हजार क्षमता वाले ऑडिटोरियम के बगल में बनाई जाएगी। शनिवार को महापौर निर्मला देवी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक का संचालन उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने किया।

17 करोड़ टैक्स की वसूली

बैठक में नगर निगम क्षेत्र के 173 सरकारी भवनों पर प्रॉपर्टी टैक्स मद में बकाए 17 करोड़ रुपये की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला हुआ।

इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों की टीम जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के प्रमुखों से मिलकर बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करेगी।

स्ट्रीट लाइट पर कड़े निर्देश

समिति ने वार्ड 40 स्थित दाता कंबल साह मजार और सत्यनारायण मंदिर के पास प्रवेश द्वार बनाने की मंजूरी दी। जल संचय को बढ़ावा देने के लिए निष्क्रिय पड़े सबमर्सिबल पंपों और कुओं को सोख्ता पिट में बदला जाएगा।

वहीं, खराब और नई स्ट्रीट लाइट लगाने में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।