विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, नियोजन मेला 18 को, आ रहीं 30 निजी कंपनियां

By Md Samsad Edited By: Ajit kumar
Published: Sat, 12 Sep 2026 08:20 PM (IST)

Private Sector Jobs In Bihar: मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित आईटीआई में 18 सितंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का ...और पढ़ें

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है।

HighLights

  1. 18 सितंबर को मुजफ्फरपुर आईटीआई में नियोजन मेला।

  2. 25-30 निजी कंपनियां देंगी मौके पर ही रोजगार।

  3. भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Niyojan Mela 18 September: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है।

गन्नीपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आगामी 18 सितंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष मेले में बिहार समेत अन्य राज्यों की लगभग 25 से 30 निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

मौके पर ही मिलेगी नौकरी

नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि मेले के दौरान निजी क्षेत्र की सैकड़ों रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया जाएगा।

इसके अलावा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

निबंध कराना होगा अनिवार्य

जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को दो सेट बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्र के साथ आना होगा। इस नियोजन मेले में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।