विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में ग्राहक बनकर आया बदमाश, मौका मिलते ही ज्वेलर्स से दो लाख का सोना लेकर फरार

By Sanjeev kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 29 Sep 2026 04:57 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में गणपति ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए बदमाश ने दुकानदार को चकमा देकर करीब दो ...और पढ़ें

गणपति ज्वेलर्स में लूट की घटना के बाद जुटी भीड़।

गणपति ज्वेलर्स में लूट की घटना के बाद जुटी भीड़।

HighLights

  1. ग्राहक बनकर आए बदमाश ने मुजफ्फरपुर के ज्वेलर्स से सोना लूटा।

  2. सकरा थाना क्षेत्र के गणपति ज्वेलर्स में हुई दो लाख की लूट।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र के सिंहों चौक स्थित गणपति ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने दुकानदार को चकमा देकर करीब दो लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए।

घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश

दुकानदार बालाजी सोनी के अनुसार, एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया था। उसने आभूषण देखने की बात कही। दुकानदार उसे आभूषण दिखा रहा था। इसी दौरान आरोपित मौका पाकर करीब दो लाख रुपये मूल्य का सोना लेकर फरार हो गया।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदार से घटना की जानकारी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बदमाश किस दिशा में भागा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।

बाजार में बढ़ी चिंता

दिनदहाड़े आभूषण दुकान में हुई घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाश की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।