विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर प्रथम बिहार महिला फुटबॉल क्लब लीग की मेजबानी को तैयार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 02:03 AM (IST)

प्रथम बिहार महिला फुटबॉल क्लब लीग की मेजबानी को शहर तैयार है। रविवार को पुलिस लाइन मैदान में दोपहर दो ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर प्रथम बिहार महिला फुटबॉल क्लब लीग की मेजबानी को तैयार
मुजफ्फरपुर प्रथम बिहार महिला फुटबॉल क्लब लीग की मेजबानी को तैयार

मुजफ्फरपुर। प्रथम बिहार महिला फुटबॉल क्लब लीग की मेजबानी को शहर तैयार है। रविवार को पुलिस लाइन मैदान में दोपहर दो बजे लीग का उद्घाटन मैच शीर्ष बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, मोतिहारी एवं प्रीमियर स्पोर्टिग फुटबॉल क्लब, पटना के बीच होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी जयंतकांत करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें देर रात पहुंच गई। उनके आवासन की व्यवस्था पुलिस लाइन में ही गई है। शनिवार को आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

आयोजन सचिव असगर हुसैन ने बताया कि जिला फुटबॉल संघ एवं मुजफ्फरपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल पांच महिला टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 25 मार्च तक चलेगी। प्रतियोगिता के आधार पर चैंपियन बनने वाली टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में शीर्ष बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मोतिहारी, प्रीमियर स्पोर्टिग फुटबॉल क्लब पटना, इंदिरा गांधी महिला फुटबाल क्लब मुजफ्फरपुर, रानी लक्ष्मी बाई ग‌र्ल्स फुटबॉल एकेडमी सिवान एवं राम दयाल प्रसाद साह फुटबॉल क्लब मोतिहारी भाग ले रही है।

---------------------

इस प्रकार है लीग मैच का कार्यक्रम :

14 मार्च : शीर्ष बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मोतिहारी बनाम प्रीमियर स्पोर्टिग फुटबॉल क्लब पटना

15 मार्च : इंदिरा गांधी महिला फुटबाल क्लब मुजफ्फरपुर बनाम राम दयाल प्रसाद साह फुटबॉल क्लब मोतिहारी

16 मार्च : शीर्ष बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मोतिहारी बनाम रानी लक्ष्मी बाई ग‌र्ल्स फुटबॉल एकेडमी सिवान

17 मार्च : प्रीमियर स्पोर्टिग फुटबॉल क्लब पटना बनाम इंदिरा गांधी महिला फुटबाल क्लब मुजफ्फरपुर

18 मार्च : रानी लक्ष्मी बाई ग‌र्ल्स फुटबॉल एकेडमी सिवान बनाम राम दयाल प्रसाद साह फुटबॉल क्लब मोतिहारी

19 मार्च : शीर्ष बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मोतिहारी बनाम इंदिरा गांधी महिला फुटबाल क्लब मुजफ्फरपुर

20 मार्च : प्रीमियर स्पोर्टिग फुटबॉल क्लब पटना बनाम राम दयाल प्रसाद साह फुटबॉल क्लब मोतिहारी

21 मार्च : इंदिरा गांधी महिला फुटबाल क्लब मुजफ्फरपुर बनाम रानी लक्ष्मी बाई ग‌र्ल्स फुटबॉल एकेडमी सिवान

22 मार्च : शीर्ष बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मोतिहारी बनाम राम दयाल प्रसाद साह फुटबॉल क्लब मोतिहारी

23 मार्च : प्रीमियर स्पोर्टिग फुटबॉल क्लब पटना बनाम रानी लक्ष्मी बाई ग‌र्ल्स फुटबॉल एकेडमी सिवान

25 मार्च : फाइनल मैच

----------------------