विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Muzaffarpur Hospital Fire Live: प्रसाद अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों ने किया हंगामा, भागे- भागे पहुंचे अधिकारी

Published: Thu, 04 Jun 2026 09:17 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2026 03:12 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर आईसीयू में भीषण आग लगने से 5 मरीजों की मौत ...और पढ़ें

अस्पताल के आईसीयू की तस्वीर  (जागरण फोटो)

अस्पताल के आईसीयू की तस्वीर (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Hospital Fire Live: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।