विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अजय कुमार  ₹40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास के पास चाय की दुकान से पकड़ा

Published: Wed, 03 Jun 2026 11:11 AM (GMT+05:30)

तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पटना में हुई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के महनार स्थित एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय व छात्रावास की प्रभारी प्राचार्य के पति विवेक सिंह ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी एएनएम स्कूल, महनार की प्रभारी प्राचार्य हैं मातृत्व अवकाश में उनके साथ छात्रावास परिसर में रहना चाहते थे।

इसके लिए सिविल सर्जन से आवश्यक अनुमति पहले ही प्राप्त कर ली गई थी। आरोप लगाया कि छात्रावास परिसर में रहने की अनुमति देने के एवज में तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की डीएसपी रीता सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया था। इसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई पटना के गोविंद मित्रा रोड स्थित अशोक पथ के समीप एक चाय दुकान के पास की गई। टीम ने रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लेते समय डॉ. अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग पर हमले में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi Survey: सर्वे में जमीन गड़बड़ी के नाम पर खेल, कहीं रिश्वत तो कहीं ठगी