विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के हथौड़ी में पिकअप ने युवती को कुचला, दूध देकर लौटते समय हुआ हादसा

By Keshav KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 09 Sep 2026 05:11 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पितौझिया चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से ...और पढ़ें

शोक संतप्त स्वजन।

शोक संतप्त स्वजन।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के हथौड़ी में पिकअप की चपेट में आई युवती।

  2. 18 वर्षीय काजल कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

  3. हादसे के बाद चालक फरार, ग्रामीणों ने किया हंगामा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Hathauri Road Accident: हथौड़ी थाना क्षेत्र के पितौझिया चौक के समीप बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से सड़क पार कर रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान स्थानीय कुंज बिहारी सहनी की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सड़क पार करते हादसा

मृतका के चाचा नरेश सहनी ने बताया कि काजल दूध देकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पितौझिया चौक के पास सड़क पार करने के क्रम में मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि काजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

muzaffarpur hathauri pickup accident kajal death 1

ग्रामीणों ने किया हंगामा

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव स्वजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। काजल की मौत के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

पिकअप जब्त, चालक फरार

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है।