मुजफ्फरपुर में सात लाख से अधिक बच्चे देंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगा मूल्यांकन
Bihar Board Half Yearly Exam: मुजफ्फरपुर के 3000 से अधिक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 15 सितंबर से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन ...और पढ़ें

20 सितंबर तक चलने वाली यह परीक्षा प्रतिदिन दो निर्धारित पालियों में संपन्न कराई जाएगी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur School Half Yearly Exam: जिले के तीन हजार से अधिक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 15 सितंबर से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू होने जा रही है।
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले के करीब सात लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
20 सितंबर तक चलने वाली यह परीक्षा प्रतिदिन दो निर्धारित पालियों में संपन्न कराई जाएगी।
दो पालियों में परीक्षा
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चलेगी।
कक्षा एक और दो के नौनिहालों के लिए केवल मौखिक परीक्षा का आयोजन होगा, जिसे संबंधित विद्यालयों के वर्ग शिक्षक ही संपन्न कराएंगे।
पोर्टल से मिलेंगे प्रश्नपत्र
कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।
परीक्षा अवधि के दौरान भी विद्यार्थियों के लिए पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन की व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहेगी।
शैक्षणिक कार्य रहेगा जारी
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिस तिथि को जिन कक्षाओं की परीक्षा नहीं होगी, उन कक्षाओं का नियमित पठन-पाठन सामान्य रूप से संचालित रहेगा।
परीक्षा समाप्त होने के बाद समयबद्ध तरीके से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर पोर्टल पर परिणाम अपलोड किए जाएंगे। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए परीक्षा की पूरी समय-सारणी नीचे दी गई है।
परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी
| तिथि | प्रथम पाली (सुबह 10:00 से 12:00 बजे) | द्वितीय पाली (दोपहर 01:00 से 03:00 बजे) |
| 15 सितंबर | हिन्दी / उर्दू / बांग्ला (कक्षा 1 से 8) | विज्ञान (कक्षा 6 से 8) |
| 16 सितंबर | अंग्रेजी (कक्षा 1 से 8) | पर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (कक्षा 3 से 8) |
| 17 सितंबर | गणित (कक्षा 1 से 8) | संस्कृत (कक्षा 6 से 8) |
| 18 सितंबर | सह-शैक्षणिक गतिविधियों का समेकन एवं ग्रेडिंग (उर्दू विद्यालय छोड़कर) | -- |
| 19 सितंबर | हिन्दी (द्वितीय भाषा / अहिन्दी भाषियों के लिए) (कक्षा 3 से 8) | -- |
| 20 सितंबर | सह-शैक्षणिक गतिविधियों का समेकन एवं ग्रेडिंग (केवल मकतब/उर्दू विद्यालय) | -- |
