मुजफ्फरपुर में पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था जुए का सरगना, घेराबंदी में फंसा फूल बाबू, 13 गिरफ्तार
मिठनपुरा पुलिस ने मुजफ्फरपुर में एक बड़े जुआ ठिकाने पर छापा मारा, जहां से 2.70 लाख रुपये और ताश के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मिठनपुरा पुलिस ने जुआ के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
सरगना मोहम्मद फूल बाबू सहित 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
छापेमारी में 2.70 लाख रुपये और ताश के पत्ते जब्त हुए।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर जुआ के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। ठिकाने से 2.70 लाख रुपए, ताश के पत्ते समेत कई सामान जब्त किए गए है।
इस दौरान ठिकाने से सरगना मोहम्मद फूल बाबू समय 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया कि मिठनपुरा इलाके में जुआ का काफी दिनों से संचालन किया जा रहा था। पिछले दिनों भी रामबाग में ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। लेकिन संचालक फूल बाबू गिरफ्तार नहीं हो सका था।
वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इसी बीच रविवार की देर रात गुप्त सूचना पर मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ा। इसी दौरान संचालक फूलबाबू भी पकड़ा गया। इन सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में शहर के कई जगहों पर जुआं के संचालन की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस सूचना संग्रह कर कार्रवाई कर रही है।
