विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में पहले बिना रिचार्ज चलती रही बिजली, साफ्टवेयर अपडेट क्या हुआ, खाता ही खाली

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:32 PM (IST)

बिजली विभाग के सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद मुजफ्फरपुर में सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी बिल का झटका लगा है। अचानक 12-13 ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद उपभोक्ताओं को मिला भारी बिजली बिल बकाया।

  2. दो-तीन महीने बिना रिचार्ज बिजली चलने के बाद आया लाखों का बिल।

  3. साइबर फ्रॉड कॉल से उपभोक्ता परेशान, सोलर लगाने की सोच रहे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिजली विभाग का साफ्टवेयर पिछले कई महीनों से अपडेट हो रहा है। दावा किया गया कि नए साफ्टवेयर में कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को डिजिटल तरीके से बेहतर सुविधा मिलेगी।

दूसरी ओर सैकड़ों उपभोक्ताओं के सामने यह डिजिटल व्यवस्था परेशानी का सबब बन गई है। दो-तीन महीने तक बिना रिचार्ज के बिजली चलती रही और अचानक एक साथ 12 से 13 हजार रुपये तक माइनस का मैसेज आने लगा।

राशि जमा नहीं करने पर घर की बिजली तक कट गई। उसके बाद किसी फ्राड की भी काल आने लगी कि आपने पैसा जमा नहीं किया है तो आपका फोन काट रहा हूं।

विभाग के अधिकारी से जब पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी काल से इन्कार किया। बाद में पता चला किसी साइबर फ्राड का फोन था। लाइन कटने के समय ही काल आ रही। इससे लग रहा कि बिजली विभाग से साइबर फ्राड फोन हैक कर रहा है।

बेला क्षेत्र के मृत्युंजय कुमार, रूपेश कुमार, अमित कुमार समेत कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ऐसी शिकायत की है। उनका कहना है कि अचानक एकमुश्त इतनी बड़ी बकाया राशि देना संभव नहीं, लेकिन बिजली बिना रहना भी गंवारा नहीं।

बिजली कटने के बाद मजबूरी में किसी तरह रिचार्ज करा आपूर्ति चालू कराई गई। उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि साफ्टवेयर नियमित रूप से बिल व रिचार्ज की स्थिति अपडेट करता है तो दो-तीन महीने तक बकाया की जानकारी क्यों नहीं मिली?

सोलर लगाने का मन बना रहे उपभोक्ता 

उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई लोगों ने अब सोलर लगाने का मन बना लिया है। उनका कहना है कि बार-बार बिलिंग व साफ्टवेयर की समस्या के बजाय सौर ऊर्जा लगाकर बिजली खर्च को नियंत्रित करना ज्यादा बेहतर होगा।