दुर्गापूजा को लेकर एक से नौ अक्टूबर तक बंद रहेंगे मुजफ्फरपुर कोर्ट, इस दौरान यह रहेगी व्यवस्था
छुट्टी अवधि में जमानत सहित अति आवश्यक फौजदारी मामले के निष्पादन के लिए खुले रहेंगे कुछ कोर्ट। इस बारे में जिला जज मनोज कुमार सिन्हा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। मनोज कुमार सिन्हा यानी जिला जज एक छह व सात अक्टूबर को उपलब्ध रहेंगे।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर एक से नौ अक्टूबर तक कोर्ट बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला जज मनोज कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी की है। छुट्टी के दौरान जमानत सहित अति आवश्यक फौजदारी मामले के निष्पादन के लिए अलग-अलग तिथियों को कुछ कोर्ट खुले रहेंगे।
इन तिथियों के संचालित होंगे ये कोर्ट
मनोज कुमार सिन्हा (जिला जज) : एक, छह व सात अक्टूबर
कोर्ट : परिवार न्यायालय के मामले
सुमित रंजन (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-19) : एक अक्टूबर
कोर्ट : सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष कोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सभी फास्ट ट्रैक कोर्ट के मामले।
पुनीत कुमार गर्ग (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -प्रथम) : दो व तीन अक्टूबर
कोर्ट : सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष कोर्ट,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सभी फास्ट ट्रैक कोर्ट के मामले।
रविशंकर कुमार (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सात व विशेष पाक्सो न्यायाधीश) : चार व छह अक्टूबर
कोर्ट : सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष कोर्ट के मामले।
मुकेश कुमार (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-18) : सात व आठ अक्टूबर
कोर्ट : सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष कोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सभी फास्ट ट्रैक कोर्ट के मामले।
अमित रंजन उपाध्याय (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-20) : नौ अक्टूबर
कोर्ट : सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष कोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सभी फास्ट ट्रैक कोर्ट के मामले।
छुट्टी की अवधि में न्यायिक दंडाधिकारियों के ये कोर्ट होंगे संचालित :
ज्योति कुमार कश्यप (सबजज प्रथम व एसीजेएम प्रथम, पूर्वी) : एक अक्टूबर
महेंद्र प्रसाद यादव (सबजज चार व एसीजेएम -12 , पूर्वी ): दो अक्टूबर से नौ अक्टूबर
स्निग्धा (न्यायिक दंडाधिकारी ,प्रथम श्रेणी, पूर्वी) : एक से चार अक्टूबर
अनुज कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, पूर्वी) : पांच और छह अक्टूबर
जूही शर्मा (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, पूर्वी) : सात से नौ अक्टूबर
विकास मिश्रा (सबजज प्रथम व एसीजेएम-प्रथम, पश्चिमी) : एक अक्टूबर
महेश्वर दुबे (सबजज-दो व एसीजेएम-दो, पश्चिमी) : दो से पांच अक्टूबर।
शिव कुमार (सबजज-चार व एसीजेएम - चार, पश्चिमी) : छह से नौ अक्टूबर।
सौम्या (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, पश्चिमी) : एक व दो अक्टूबर
पुष्पेंद्र कुमार शर्मा (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, पश्चिमी) : तीन से पांच अक्टूबर
गरिमा सिंह (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, पश्चिमी) : छह व सात अक्टूबर
पूजा आर्या (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, पश्चिमी) : आठ व नौ अक्टूबर