मुजफ्फरपुर से भागलपुर के बीच स्लीपर बस सेवा शुरू, रात में सफर करने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा
मुजफ्फरपुर और भागलपुर के बीच बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने नई सरकारी स्लीपर बस सेवा शुरू की है। यह ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मुजफ्फरपुर-भागलपुर के बीच नई स्लीपर बस सेवा शुरू।
रात में आरामदायक सफर और ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा।
यात्रियों की मांग पर बिहार निगम ने की पहल।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर से भागलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब लंबी दूरी के इस सफर में आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दोनों शहरों के बीच सरकारी स्लीपर बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को रात में सफर करने के दौरान आराम करने की सुविधा मिलेगी। बस में स्लीपर सीट के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
शाम सात बजे मुजफ्फरपुर से खुलेगी बस
निगम की यह बस प्रतिदिन शाम सात बजे मुजफ्फरपुर से भागलपुर के लिए रवाना होगी। इस समय-सारिणी से यात्रियों को रात में सफर करने का विकल्प मिलेगा। खासकर भागलपुर और रास्ते में पड़ने वाले शहरों तक जाने वाले यात्रियों को इससे सुविधा होगी।
इन शहरों से होकर गुजरेगी बस
मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद बस दलसिंहसराय, मुसरीघरारी, तेघड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। इस रूट पर पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी सरकारी बस सेवा का लाभ मिलेगा। इससे अलग-अलग जगहों के बीच आवागमन का एक और विकल्प उपलब्ध होगा।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा
बस में स्लीपर सीट की सुविधा दी गई है। यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। इससे टिकट लेने के लिए बस स्टैंड पर निर्भरता कम होगी और यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।
यात्रियों की मांग पर शुरू हुई सेवा
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरपुर से भागलपुर के बीच सरकारी बस सेवा की काफी मांग थी। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए स्लीपर बस सेवा शुरू की गई है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
