विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बेनीबाद अपर थानाध्यक्ष निलंबित, लापरवाही पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

By Keshav PandeyEdited By: Shashank Baranwal
Published: Sun, 05 Apr 2026 11:19 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बेनीबाद थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है। उन ...और पढ़ें

थानाध्यक्ष दीपक कुमार

थानाध्यक्ष दीपक कुमार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की है।

एसएसपी ने बेनीबाद थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा 30 और 31 मार्च को फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-01 द्वारा किए गए निरीक्षण में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार की कई खामियां उजागर हुईं। जिसके बाद एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश दिया गया।

जांच के अनुसार, दीपक कुमार न केवल अभियान के दौरान ड्यूटी से गायब पाए गए, बल्कि उन्होंने सरकारी संचार माध्यमों (जैसे वायरलेस या फोन) से भी संपर्क नहीं रखा। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि वे महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग नहीं कर रहे थे और कांडों के अनुसंधान व गिरफ्तारी की प्रक्रिया में अत्यधिक शिथिलता बरत रहे थे।

थाना अभिलेखों के संधारण में भी कई अनियमितताएं पाई गईं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और विभागीय अनुशासन पर बुरा असर पड़ रहा था। एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुअनि दीपक कुमार को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है।

पुलिस विभाग के इस कड़े रुख से महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही, लापरवाही या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP-बिहार के श्रद्धालुओं के लिए सौगात! 16 अप्रैल से चारधाम की यात्रा कराएगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- सहरसा में अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर ही मौत