मुजफ्फरपुर में आम सभा के दौरान चाकू की नोक पर मुखिया और पंचायत सचिव को बनाया बंधक
Mukhiya Held Hostage Bihar: मुजफ्फरपुर के बरूराज में एक युवक ने आम सभा के दौरान महिला मुखिया और पंचायत सचिव ...और पढ़ें

एक युवक ने चाकू दिखाकर महिला मुखिया और पंचायत सचिव समेत दर्जन भर लोगों को बंधक बना लिया। (AI Generated Image)
HighLights
युवक ने मुखिया, पंचायत सचिव सहित कई लोगों को बंधक बनाया।
मोबाइल चोरी की भरपाई न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)। Bihar Crime News Today: जिले के बरूराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर कोरिगावां पंचायत के कुआही सामुदायिक भवन में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई।
एक युवक ने चाकू दिखाकर महिला मुखिया अर्चना सिंह और पंचायत सचिव अविनाश कुमार समेत दर्जन भर लोगों को बंधक बना लिया।
मोबाइल की भरपाई पर अड़ा
आरोपित युवक आम सभा में अपना मोबाइल चोरी होने की बात कह रहा था। वह मुखिया से मोबाइल की भरपाई करने की मांग कर रहा था। भरपाई न करने पर उसने सभी को जान से मारने और मुखिया के बेटे की हत्या करने की धमकी दी।
लगभग दो घंटे दहशत
युवक ने सामुदायिक भवन के मुख्य द्वार पर खड़े होकर लगभग डेढ़ से दो घंटे तक सभी को बंधक बनाए रखा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन का काम रुक गया और सभा में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही डायल 112 और बरूराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुआही निवासी आरोपित अजीत कुमार को हिरासत में ले लिया और उसके पास से चाकू बरामद किया। पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
