मुजफ्फरपुर में बलभद्र जयंती पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, बाबा गरीबनाथ धाम से शुरुआत
मुजफ्फरपुर में बलभद्र जयंती के अवसर पर व्याहुत सभा और महिला मंच ने भव्य कलश यात्रा निकाली। बाबा गरीबनाथ धाम ...और पढ़ें

इस आयोजन में कलवार समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
HighLights
मुजफ्फरपुर में बलभद्र जयंती पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन।
बाबा गरीबनाथ धाम से शुरू होकर बलभद्र भवन तक पहुंची यात्रा।
कलवार समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति और उत्साह से भाग लिया।
गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Balbhadra Jayanti Kalash Yatra: श्री बलभद्र जयंती के अवसर पर व्याहुत सभा एवं महिला मंच के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में कलवार समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर निकली महिलाओं से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। यह कलश यात्रा बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर प्रांगण से पूरे विधि-विधान के साथ शुरू हुई।
यात्रा बाबा गरीबनाथ धाम से शुरू होकर यदुपति मार्ग स्थित बलभद्र भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान श्री बलभद्र के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल गुंजायमान रहा।
अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। कलश यात्रा के माध्यम से भगवान श्री बलभद्र के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बलभद्र भवन में पूजा-अर्चना के साथ कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मेहंदी, नृत्य, गायन प्रतियोगिता, महिला सम्मेलन, वार्षिक आमसभा और सम्मान समारोह प्रमुख हैं।
