विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में आर्मी कॉलोनी में युवक को बदमाशों ने गोली मारी, पुलिस पर लोगों का फूटा गुस्सा

By Keshav PandeyEdited By: Shashank Baranwal
Published: Fri, 06 Feb 2026 12:57 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र की सहबाजपुर आर्मी कॉलोनी में बदमाशों ने देर रात एक सैनिक के 19 वर्षीय पुत्र ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना इलाके के सहबाजपुर आर्मी कालोनी में बदमाशों ने सैनिक पुत्र को देर रात गोली मारी दिया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को जुटते देख फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक उमेश कुमार का 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। इधर, घटनास्थल पहुंच पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है।

पुलिस घटना घटित होने के कारणों का पता लगा रही है। घटनास्थल पर कारतूस की तलाश पुलिस करती रही। हालांकि युवक को गोली मारने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

लोगों का कहना था कि स्थानीय पुलिस की गश्ती नहीं होने के कारण बदमाशों का हौसला बुलंद हैं। लीची गाछी समेत कुछ जगहों पर स्मैकियर का अड्डा बन गया। शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं पहुंचती। लोगों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस समय रहते नहीं पहुंचती है।

लोगों ने बताया कि घटनास्थल से एसडीपीओ कार्यालय की दूरी महज 500 मीटर की दूरी पर है। फिर भी पुलिस पहुंचने में विलंब किया है। अहियापुर पुलिस की मानें तो जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की जांच की जा रही है। मुहल्ला में पुलिस प्रशासन को उतरा गया है। जख्मी या उनके स्वजन का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- विवाह मुहूर्त 2026: फरवरी से दिसंबर तक के 58 द‍िन है शुभ, जुलाई में मात्र चार द‍िन होगी शादी

यह भी पढ़ें- भागलपुर में ताड़ी विवाद: सन्हौला बाजार में दिनदहाड़े हमला, एक की मौत, दो घायल