विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर बिहार के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का मौका, मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 1 से 10 फरवरी तक रैली

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:45 PM (IST)

Army Recruitment Bihar: उत्तर बिहार के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। मुजफ्फरपुर के ...और पढ़ें

जून में हुई पिछली रैली के सफल उम्मीदवार भारतीय सेना में पहले ही शामिल हो चुके हैं। फाइल फोटो

जून में हुई पिछली रैली के सफल उम्मीदवार भारतीय सेना में पहले ही शामिल हो चुके हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. अग्निवीर भर्ती रैली 1-10 फरवरी 2027 को मुजफ्फरपुर में।

  2. उत्तर बिहार के आठ जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।

  3. आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष, विभिन्न पदों हेतु योग्यता।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Agniveer Bharti Rally: उत्तर बिहार के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर सामने आया है।

अगले वर्ष एक से 10 फरवरी 2027 तक मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी को सहयोग के लिए पत्र भी भेज दिया गया है।

आठ जिलों के युवाओं के लिए अवसर

सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर (ARO Muzaffarpur) के अंतर्गत बिहार के कुल आठ जिले शामिल हैं। इस बहाली प्रक्रिया में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

जून में हुई पिछली रैली के सफल उम्मीदवार भारतीय सेना में पहले ही शामिल हो चुके हैं।

muzaffarpur agniveer bharti rally february 2027

निर्धारित आयु सीमा

अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत सभी पदों के लिए आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, टेक्निकल ऑफिस, असिस्टेंट क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा में किसी भी प्रकार की छूट की जानकारी सेना के आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई जाती है।

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है।
वहीं अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ्स और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। इसके अतिरिक्त 10वीं के साथ आईटीआई या डिप्लोमा धारक भी टेक्निकल पद हेतु पात्र हैं।

क्लर्क और ट्रेड्समैन के

अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट या क्लर्क पद के लिए किसी भी विषय से 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही 12वीं में अंग्रेजी और गणित या अकाउंट्स में 50% अंक अनिवार्य हैं।

दूसरी तरफ अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं या 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे।