विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में साढ़े 3 साल की बच्ची से हैवानियत, चचेरे भाई ने नाजुक अंग में भोंकी कलम

Published: Thu, 16 Apr 2026 02:40 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2026 02:42 PM (IST)

मड़वन के करजा थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ भयावह घटना हुई। उसके चचेरे भाई ने ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ एक भयावह घटना सामने आई है। रिश्ते में चचेरे भाई ने बच्ची के नाजुक अंग में कलम भोंक दी।

बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मड़वन सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपित अभिरक्षा में ले लिया है। वह 15 वर्ष का किशोर बताया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर करजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि 14 अप्रैल को बच्ची की मां राशन के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपित बच्ची को बुलाकर ले गया।

जब मां घर लौटी, तो उसने देखा कि बच्ची दादी के पास बैठी थी और उसके नाजुक अंग से खून बह रहा था। जब मां ने बच्ची से पूछताछ की, तो उसने बताया कि आरोपित ने कलम भोंक दी है।

बच्ची की बिगड़ी हालत

इसके बाद बच्ची की मां आरोपित के घर पहुंची और उसकी मां से शिकायत की तो बच्ची का इलाज कराने का आश्वासन दिया गया। इस बीच बच्ची की हालत बिगड़ गई।

करजा थाने की एसआई श्वेता कुमारी ने बच्ची को प्राथमिक इलाज के लिए मड़वन स्थित सीएचसी भेजा, जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया। इसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू की गई।

प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपित बच्ची का 15 वर्षीय चचेरा भाई है। उससे पूछताछ की जा रही है। वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें- रक्सौल में नगर परिषद कार्यालय के पीछे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, हिरासत में लिए गए 7 लोग