पश्चिम चंपारण में ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से काटकर हत्या WestChamparan News
पश्चिम चंपारण में सोहरिया स्थित ससुराल में खाना खाने के बाद गए थे नाच देखने सुबह में मिला शव। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:56 PM (IST)
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। ससुराल आए एक अधेड़ की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार की सुबह कदमहिया गांव के निकट दोन नहर के किनारे से बरामद किया गया। वाल्मीकिनगर थाने के अवर निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि डीह टोला छत्रौल निवासी मुकेश महतो की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल एवं चश्मा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के साला दीनानाथ महतो ने पुलिस को बताया कि बीती शाम वे ससुराल में खाना खाने के बाद नाच देखने सोहरिया गांव चले गए थे। सोमवार की सुबह दोन नहर के किनारे शव मिला। बताया गया कि उसकी दो पत्नियां हैं। पहली शादी लौकरिया निवासी अहिल्या देवी से हुई थी। दूसरी शादी कदमहिया निवासी सीमा देवी से हुई। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे तरुण कुमार 16 वर्ष एवं छोटू कुमार 12 वर्ष हैं। जबकि दूसरी पत्नी से एक मात्र पुत्री है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें