पूर्वी चंपारण के मनरेगा तकनीकी सहायक मां को बचाने के दौरान खुद गंडक नदी में डूबे, तलाश जारी
Motihari News पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड में मनरेगा के तकनीकी सहायक पद पर हैं शुभम कुमार। वे शनिवार को अपनी मां को स्नान कराने डुमरियाघाट स्थित गंडक नदी में ले गए थे। मां को बचाने के चक्कर में वे खुद डूब गए हैं।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 12:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 12:18 PM (IST)
मोतिहारी, जासं। कोटवा प्रखंड में मनरेगा के तकनीकी सहायक शुभम कुमार शनिवार की सुबह डुमरियाघाट स्थित गंडक नदी में डूब गए। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। वे मां को स्नान कराने के लिए कोटवा से डुमरियाघाट लेकर गए थे। स्नान के दौरान नदी में डूबने लगी मां को बचाने के क्रम में वे खुद डूब ग। मां को गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम शुभम खोजने में जुटी है। सूचना पर कोटवा बीडीओ सरीना आजाद व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। शुभम समस्तीपुर जिले के निवासी बताए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें