सीतामढ़ी जिले के दस हजार से अधिक मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन
सीतामढ़ी संसदीय चुनाव में कुल 10 हजार 318 मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन। पिछले लोस चुनाव में 5949 लोगों ने दबाया था नोटा। प्रत्याशियों की सूची में 7 वें पायदान पर रहा नोटा।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 06:54 PM (IST)
सीतामढ़ी, जेएनएन। सीतामढ़ी संसदीय सीट के लिए हुए चुनाव में इस बार दस हजार 318 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। प्रत्याशियों के क्रम के लिहाज से नोटा ने सातवां स्थान प्राप्त किया। पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 5949 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। इस चुनाव में विनर बने एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार ङ्क्षपटू को 5,67,745 व रनर रहे राजद के अर्जुन राय को 3,17,206 मत मिले।
तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय धर्मेंद्र कुमार को 20487 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय विनोद साह को 17724, महेशनंदन ङ्क्षसह को 17270, रमेश कुमार मिश्रा को 11056 मत मिले। जबकि नोटा को 10318 मत। कुल बीस प्रत्याशियों में 13 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। जबकि सबसे कम 2475 मत भारतीय मित्र पार्टी के रवींद्र कुमार चंद्र को मिले।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें