जाति बंधन को तोड़ देशभक्ति का भाव भरने का चलेगा अभियान: भागवत
उत्तर व दक्षिण बिहार के अलावा झारखंड के पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बैठक की। देश सेवा का भाव रखने वाले मार्ग एवं ग्राम प्रमुख के चयन पर बल दिया।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 03:05 PM (IST)
मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आरएसएस के चिंतन शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को प्रथम सत्र में संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत ने उत्तर व दक्षिण बिहार के अलावा झारखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांवों में संघ के प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाई।
संघ प्रमुख ने लोगों को जाति के बंधन से बाहर निकालकर देशभक्ति का भाव भरने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया। इसके लिए तीनों प्रांतों के पदाधिकारियों को टास्क दिया। गांव में संघ का मजबूत नेटवर्क खड़ा करने पर सहमति बनी। इसके लिए सक्रिय, समर्पित व संस्कारित मार्ग प्रमुख और ग्राम प्रमुख के चयन पर बल दिया गया।
पहले सत्र में टोली की बैठक हुई। इसमें संघ की कार्यसमिति में रखने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में संघ प्रमुख के अलावा तीनों प्रांत के संघ चालक, कार्यवाह एवं प्रचारक के साथ-साथ जिले के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें