मोदी के क्लीन इंडिया का सपना होगा पूरा
देशभर में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे 'स्व'छता ही सेवा पखवारे' की शुरुआत हुई। बैरिया गोलंबर और मां जानकी अस्पताल में कूड़ा साफ कर एवं झारू लगाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सासद डॉ. सीपी ठाकुर ने इसकी शुरुआत की।
मुजफ्फरपुर। देशभर में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा पखवारे' की शुरुआत हुई। बैरिया गोलंबर और मां जानकी अस्पताल में कूड़ा साफ कर एवं झारू लगाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सासद डॉ. सीपी ठाकुर ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान आमजनों तक पहुंचे। इससे क्लीन इंडिया का उनका सपना साकार हो सकेगा। साथ ही यह अभियान मुजफ्फरपुर के स्मार्ट सिटी निर्माण में भी सहायक होगा।
सासद अजय निषाद, जिलाध्यक्ष रामसुरत राय, विधायक बेबी कुमारी, रविंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, प्रदेश मंत्री रविकात सिन्हा, पूर्व विधायक वीणा देवी, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, सिदार्थ कुमार, विकास चौबे,राणा प्रताप सिंह, साहेब साह आदि ने भी स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।
आम लोगों तक पहुंचाएं
प्रधानमंत्री के काम
डॉ. ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत सारे काम किए हैं। अब इसे आम जनता तक सही से पहुंचना चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेवारी है। सभी सासद विधायक को अपने क्षेत्रों में महिलाओं की उन्नति व शिक्षा के स्तर को सुधारने पर ध्यान देना होगा। बिहार में भी काम हुए हैं। मगर, इसे और अच्छा करने की जरूरत है। इस राज्य का गौरवशाली इतिहास रहा है। अगर गाधीजी बिहार ना आए होते तो महात्मा नहीं कहलाते। यह गौतम बुद्ध और महावीर की धरती है।
मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनने
से कोई नहीं रोक सकता
सांसद ने कहा, नेता का काम यह देखना है जनता के हितों वाले काम सुचारू रूप से चल रहे या नहीं। यह सही हो गया तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नही रोक सकता। डॉ. ठाकुर जानकी अस्पताल में भर्ती मधौल सानी के पैक्स अध्यक्ष रविशकर सिंह का हाल चाल लिया। पिछले दिनों अपराधियों ने उन्हें गोली मारी थी।