विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर MLC चुनाव में हंगामा, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की के बाद DM-SSP ने संभाला मोर्चा

By Babul Deep SinghEdited By: Piyush Pandey
Published: Fri, 23 Oct 2026 03:14 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान समाहरणालय स्थित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया।

समाहरणालय परिसर में मजिस्ट्रेट से धक्का- मुक्की। (जागरण)

समाहरणालय परिसर में मजिस्ट्रेट से धक्का- मुक्की। (जागरण)

HighLights

  1. एमएलसी चुनाव के दौरान मुजफ्फरपुर समाहरणालय में हंगामा हुआ।

  2. मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

  3. डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। एमएलसी चुनाव सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इसी बीच समाहरणालय में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दरअसल यहां पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर उम्मीदवारों ने भी अपना कैंप बनाया है। इसी बीच ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के कैंप में पहुंचे।

वहां पर अधिक भीड़ देखकर उन्होंने सभी को जगह खाली करने को कहा। इसी को लेकर समर्थक आवेशित हो गए और मजिस्ट्रेट से पहचान पूछने लगे।

समर्थकों ने दूसरे उम्मीदवार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से संजय सिंह के कैंप में जाकर पहले उसे खाली कराने को कहा। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया।

आरोप है कि मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। इसी बीच सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचने।

BIHAR MLC Election (1)

हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ कर सुरक्षा बलों ने भगाया। कैंप को खाली करा दिया गया। डीएम और एसएसपी ने सख्त चेतावनी दी कि अगर कोई भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करेगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद कैंप में सन्नाटा पसर गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के लिए भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से संजय सिंह का यहां पर कैंप बना था।

डीएम-एसएसपी के पहुंचने के बाद दोनों कैंप में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election 2026 Live: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में हंगामा, भाजपा प्रत्याशी के कैंप को खाली कराने पर विवाद