घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार Muzaffarpur News
सीतामढ़ी शहर से सटे एक गांव में घर में घुस कर 14 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कराया किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 07:25 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सीतामढ़ी शहर से सटे एक गांव में घर में घुस कर 14 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात को गांव के ही एक युवक ने अंजाम दिया। शनिवार को लड़की के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर नगर थाना पुलिस ने आरोपित छोटे राईन नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराने और सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
घटना 11 जुलाई की रात की है। लड़की के माता-पिता शिवहर गए थे। वह घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसा और दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने इसकी जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी। 12 जुलाई को परिजन जब लौटे तो लड़की ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
इधर, नगर थानाध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें