पूर्वी चंपारण की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में फेंका
छात्रा को बेहोशी की हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है। अहियापुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर उसकी स्थिति की जानकारी ली।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्वी चंपारण की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई है। उसकी उम्र 18 वर्ष है। उसे मुजफ्फरपुर शहर के अहियापुर में मेडिकल के समीप फेंक दिया गया। युवती को बेहोशी की हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है। उसके साथ तीन से चार लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। मुख्य आरोपित निशांत कुमार कांटी नरसंडा का निवासी है।
पीडि़ता ने अपने बयान में बताया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपित कई बार उसके साथ याैन शोषण कर चुका है। आरोपित पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना अंतर्गत तेतरिया गांव में अपने दूर के रिश्तेदार के घर पर दो वर्ष से रह रहा था। सोमवार को जब वह अपने घर के बाहर थी तब आरोपित अपने कई अन्य सहयोगी के साथ पहुंचा और उसे जबरन उठाकर नरसंडा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेहोश होने के बाद उसे अहियापुर में मेडिकल के समीप उसे फेंक कर भाग निकल गया। आरोपित ने प्राथमिकी करने पर जान मारने की भी धमकी दी है। बेहोश युवती को अस्पंताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उसके होश में आने पर पूछताछ की जहां कई जानकारी पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपितों को दबोच लिया जाएगा। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई जहां सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में पीडि़ता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप