Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में बोले मंत्री, एक-दूसरे के सम्मान से ही सभ्यता व संस्कृति की रक्षा

भाजपा के निर्वाचित विधायकों मंत्री व सांसद का बुधवार को अभिनंदन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में होटल पार्क के सभागार में राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार और कानून मंत्री रामसूरत राय सासद अजय निषाद बरूराज विधायक अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक बेबी कुमारी का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 09:55 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 01:03 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में बोले मंत्री, एक-दूसरे के सम्मान से ही  सभ्यता व संस्कृति की रक्षा
मुजफ्फरपुर में बोले मंत्री, एक-दूसरे के सम्मान से ही सभ्यता व संस्कृति की रक्षा

मुजफ्फरपुर। भाजपा के निर्वाचित विधायकों, मंत्री व सांसद का बुधवार को अभिनंदन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में होटल पार्क के सभागार में राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार और कानून मंत्री रामसूरत राय, सासद अजय निषाद, बरूराज विधायक अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक बेबी कुमारी का स्वागत किया। अतिथियों का सम्मान करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। इसके कार्यकर्ताओं को देवतुल्य भी कहा जाता है। इनकी बुनियाद पर विशाल संगठन खड़ा है। आज का यह समारोह कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए ही है। इसमें सबका सम्मान करते हुए भाजपा कार्यकर्ता होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार और कानून मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि सम्मान की निर्मल धारा से कलुषित भावना धुल जाती है। सम्मान की इस परंपरा के कारण ही संगठन मजबूत है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और सासद अजय निषाद ने कहा कि एक-दूसरे के परस्पर सम्मान के बलपर ही हम सभ्यता और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं।

बरुराज विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यदि दूसरे की भावनाओं का सम्मान नहीं करते हैं तो वे हमारा भी सम्मान नहीं करेंगे। बोचहा की पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान से अभिभूत हूं। कार्यक्रम को सीतामढ़ी प्रभारी विवेक कुमार, मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, मधुबनी प्रभारी अशोक सहनी एवं नीरज नयन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साहू ने किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा, पुरुषोत्तम पोद्दार, विजय सिंह, गणेश प्रसाद सिंह और भुवनेश्वर सिंह को मंत्री रामसूरत राय ने सम्मानित किया।

मौके पर वरिष्ठ नेता नेता देवीलाल, डॉ. तारण राय, डॉ. संगीता कुमारी, रामकुमार झा, डॉ. ममता रानी, भारत भूषण अग्रवाल, डॉ. अशोक शर्मा, देवांशु किशोर, दीपक पोद्दार, जीतेंद्र मुन्ना, जिला महामंत्री डॉ. मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, ब्रज बिहारी पासवान, चंदा देवी, डॉ. ऋतुराज, अंजना कुशवाहा, निर्मला साहू, सुनीता सहनी, हरिमोहन साहू, जिला मंत्री राजकुमार साह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष भगवान लाल महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पांडेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राम बालक शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडेय, संजीव झा, आदर्श कुमार, धनंजय झा, इंदिरा सिंह, सुरेश चौधरी, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, ओम प्रकाश तिवारी, रविरंजन शुक्ला, अभिमन्यु तिवारी, तेज नारायण शर्मा समेत बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ. पुष्पा प्रसाद एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने स्वागत गान से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.