Move to Jagran APP

NCC के National camp में पहुंचे गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बोले- 2021 तक भारत बन जाएगा विश्व गुरु Muzaffarpur News

NCC एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के छठे दिन यहां पहुंचे नित्यानंद ने देश और समाज को लेकर पीएम के सपने के बारे में बताया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 01:41 PM (IST)
NCC के National camp में पहुंचे गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बोले- 2021 तक भारत बन जाएगा विश्व गुरु  Muzaffarpur News
NCC के National camp में पहुंचे गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बोले- 2021 तक भारत बन जाएगा विश्व गुरु Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व शांति का संदेश देकर भारत को सर्वोत्कृष्ट बनाने का अवसर प्रदान किया है। सर्वश्रेष्ठ भारत के रूप में यह वर्ष 2021 तक विश्व गुरु बन जाएगा। सर्वश्रेष्ठ भारत मेंं स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध व शक्तिशाली तीनों क्षेत्र समाहित हैं। वे एलएस कॉलेज परिसर में एनसीसी के राष्ट्रीय कैंप में 'एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारतÓ कार्यक्रम के छठे दिन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता को आंख दिखाने वाले कभी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए। एनसीसी के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर इसके योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि सेना के हर पहलु में यह मददगार रहा है। 

loksabha election banner

 गृह मंत्री ने कहा कि लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश राय के आग्रह पर यहां एनसीसी के कार्यक्रम में आने का मौका मिला। कार्यक्रम के अंत में कैडेट संबंधी एक पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी के मेजर जनरल राजीव कुमार गुप्ता, गु्रप कमांडर कर्नल पीके सिन्हा, सीओ 32 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर, व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रामानुज सिंह, प्रशासनिक पदाधिकारी कर्नल एसके झा, बिहार बटालियन दो, सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल राजकुमार सिंह, बिहार बटालियन दो के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुनिया, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार रंजन, तमिलनाडु की त्रिनलवेली से आए लेफ्टिनेंट डॉ. केएसए भादुशा, त्रिचराकली से लेफ्टिनेंट एनडीएस विहशिनी आदि शामिल थे।

  इसके पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने एलएस कॉलेज के प्रांगण स्थित  महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लंगट सिंह सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया। 

समारोह में तमिलनाडु की महिला एनसीसी कैडेट्स ने नृत्य पेश किया। छात्रा रत्ना प्रिया के गु्रप ने लोक नृत्य की प्रस्तुति, जाट-जटिन, छठ गीत से सबका मन मोह लिया। पटना की कैडेट्स खुशी, तनुु, नंदिनी, ऋचा, खुशबू, जन्नत आदि के नृत्य ने सबको भाव विभोर किया। मंच संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर एवं कैडेट स्वधा झा ने किया।

 कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक रामसूरत राय, सांसद अजय निषाद, विधायक बेबी कुमारी, विधायक केदार गुप्ता, बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष व रेड क्रॉस के सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह, किसलय किशोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, मनीष कुमार, एमडीडीएम की प्राचार्या डॉ. ममता रानी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

 भारत को परम वैभव पर पहुंचाएगा अभियान

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने एनसीसी के विजिटर रजिस्टर पर लिखा, भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए यह अहम अभियान है। एनसीसी के 71वें स्थापना दिवस के शुभअवसर पर आयोजित एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत का कार्यक्रम अद्भुत और अनुकरणीय रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.