Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Minapur Vidhan Sabha Chunav Result: मीनापुर में JDU के अजय कुमार भारी मतों से जीते, RJD के 'मुन्ना' हारे

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:15 PM (IST)

    Minapur Election Result: मीनापुर विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल यूनाइटेड के अजय कुमार ने राजद के राजीव कुमार को हराकर जीत दर्ज की। अजय कुमार को 11341 ...और पढ़ें

    Hero Image

    ड‍िजिटल डेस्‍क, मीनापुर। Minapur Vidhan Sabha Chunav Result 2025: मीनापुर विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के अजय कुमार विजयी रहे। उन्होंने 113411 वोट पाकर जीत दर्ज की। अजय कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव को 34238 वोटों से हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव कुमार को 79173 वोट ही प्राप्त हुए। बता दें कि अजय कुमार वोटों की गिनती शुरू होने के बाद ही वोटों की बढ़त बनाए हुए थे। इसके चलते कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

    मीनापुर विधानसभा सीट, मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट पर पहले चरण में यानी 06 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 57.8% वोटिंग हुई थी।

    मीनापुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला मुज़फ्फरपुर लगता है। ये वैशाली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस जनक सिंह विजयी रहे थे। 2020 में यहां से आरजेडी के राजीव कुमार ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता था।

    बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% र‍िकॉर्ड मतदान हुआ।