मोतिहारी में चाकू से गोद अधेड़ की हत्या, पोते की हालत नाजुक, यह थी घटना की वजह
मृत गाय दफनाने को लेकर हुआ विवाद। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। एनएच 28 के किनारे मृत गाय को दफनाने गए दादा-पोता को अज्ञात लोगों ने चाकू मार दी। इससे धर्मसमाज चौक निवासी कैलाश राउत की मौत हो गई। वहीं उनका पोता मुकेश कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कैलाश राउत खटाल चलाते थे। इसी खटाल की एक गाय की मौत हो गई। वे अपने पोता मुकेश कुमार के साथ गाय के शव को लेकर एनएच 28 के किनारे गए। वहां पर कुछ लोगों ने उन्हें दफनाने से रोका। इस बात को लेकर बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच दोनों को चाकू मार दी गई। जिसके थोड़ी ही देर बाद कैलाश राउत की मौत हो गई।