Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में बारिश की आशंका के बारे में मौसम विभाग ने सबकुछ बताया

Muzaffarpur Weather Today पश्चिमी विक्षोभ के कारण मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में बारिश की आशंका बनी हुई थी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई भी। सीतामढ़ी में तो आंधी-बारिश के बाद ओले भी गिरे। अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आगे मौसम का हाल क्या रहने वाला है?

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 26 Feb 2022 06:17 AM (IST)Updated: Sat, 26 Feb 2022 06:17 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में बारिश की आशंका के बारे में मौसम विभाग ने सबकुछ बताया
Muzaffarpur Weather Today: अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। परीक्षा और फसल कटाई के इस मौसम में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लोगों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। विशेषकर बारिश के साथ ही साथ ओले गिरने के पूर्वानुमान की वजह से किसान काफी डरे हुए थे। इससे फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई थी। आज के लिए मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसमें साफ तौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की बात कही गई है। यहां से मौसम के सामान्य होने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि सुबह और दिन के समय हवा की दिशा पूरब ही रहने वाली है। 

loksabha election banner

खिली हुई धूप रहेगी

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग और एक्यूवेदर के अनुसार आज से मौसम सामान्य होने की दिशा में बढ़ेगा। शनिवार की सुबह पूरब और दक्षिण दिशा से हवा चलेगी। इसके प्रभाव से आसमान में कहीं-कहीं बादल दिख सकते हैं, लेेकिन बारिश की आशंका नहीं है। सुबह में तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने की वजह से बारिश की संभावना खत्म हो गई है। धूप खिली हुई रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी

रात के समय हवा की दिशा बदलेगी। अब तक पूरब और दक्षिण दिशा से चलने वाली हवा के उत्तर और पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है। इसके बाद से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस तरह से कहा जा सकता है कि किसानों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह अभी दूर हो गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो दिन व रात दोनों का तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अब दो दिन बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह में कुहासा लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत मिली।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.