Indian-Nepal Tension: सीमा पर स्थित में बलुआ गुआबारी तटबंध की विवादित भूमि की नापी शुरू
Indian-Nepal Tension भारत व नेपाल के सर्वेयरों ने शुरू की नापी। नेपाल ने तटबंध के निर्माण कार्य पर लगा रखी है रोक।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। भारत नेपाल सीमा पर स्थित बलुआ गुआबारी तटबंध की विवादित भूमि पर गुरुवार को भारत और नेपाल के अधिकारियों की उपस्थिति में नापी शुरू की गई। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण टीम देहरादून से आई है। वहीं, नेपाल की ओर से काठमांडू से विशेष सर्वेयर टीम पहुंची है। दोनों देश के अधिकारियों की देखरेख में नापी शुरू की गई है। इसके बाद मिली रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।
निर्माण कार्य पर नेपाल की रोक
ढाका प्रखंड क्षेत्र में बलुआ गुआबारी तटबंध के निर्माण कार्य पर नेपाल ने नो मेंस लैंड का हवाला देते हुए पिछले माह रोक लगा दी। इसके बाद दोनों देशों की पहल पर सर्वेयर टीम की उपस्थिति में नापी पर सहमति बनी थी। इसके मद्देनजर सर्वेयर टीम आई है।