Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव को फंदे से लटकाया

मायके वालों का आरोप दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 12:21 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव को फंदे से लटकाया
पश्चिम चंपारण में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव को फंदे से लटकाया

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। दहेज लोभियों ने एक और विवाहिता की जान ले ली। गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

धनहा थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी सुभाष यादव की पत्नी बुधवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई। गुरुवार की सुबह घर वालों ने देखा कि उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना के बाद मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन लोगों का आरोप था कि दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.