Samastipur: खानपुर में विवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस
Samastipur Crime News जिले के खानपुर थानाक्षेत्र के चक्की कोठिया पुरूषोत्तमपुर अन्नु गांव में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मकान के कमरे से शव बरामद हुआ। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। जिले के खानपुर थानाक्षेत्र के चक्की कोठिया पुरूषोत्तमपुर अन्नु गांव में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मकान के कमरे से शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान खानपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 08 निवासी घर्मेन्द्र कुमार सहनी की पत्नी 36 वर्षीय सुघा देवी के रूप मे हुई है। घटना के वक्त वह पति के साथ पुरूषोत्तमपुर स्थित अपने मायके में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार करीब बीस वर्ष पूर्व हिंदू रिति रिवाज से सुघा और घर्मेन्द्र की शादी हुई थी। कुछ दिन ससुराल रहने के बाद सुघा पति से साथ मायके आ गई। घर्मेन्द्र घर जमाई बनकर ससुराल में ही रहने लगा। उसके दो पुत्र हैं। शुक्रवार को ससुराल में ही पत्नी के साथ कमरे में था। अचानक फायरिंग की आवाज हुई। स्वजन कमरे मे गए। जहां बिस्तर पर सुधा खून से लथपथ थी। आनन फानन मे लोग सदर अस्पताल लेकर आए। जहां जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोली दाए पंजरे मे लगी है। बताया जाता है घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service News: अप्रैल में यहां से शुरू हो सकती इंडिगो एयरलाइंस की सेवा
यह भी पढ़ें: Indian Railways News: मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वालीं दो दर्जन ट्रेनों का बदला गया रूट
यह भी पढ़ें: Samastipur: गलवन घाटी में चीनी सैनिकों को धूल चटाकर लौटे फौजी काे जब अपनों से लड़ना पड़ा तो फटा कलेजा