पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सली एरिया कमांडर कामेश्वर राम गिरफ्तार East champaran News
थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि अलग-अलग मामले में नक्सली समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। अभी कामेश्वर से पूछताछ की जा रही है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 10:50 AM (IST)
पूर्वी चंपारण,जेएनएन। जिला अंतर्गत पताही थाना क्षेत्र की पुलिस को नक्सली एरिया कमांडर कामेश्वर राम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। किसान शिवचंद्र प्रसाद सिंह की हत्या और जमीन बिक्री पर रोक लगा देने, मधुबन धमाका सहित एक दर्जन हत्या और लूटकांड के मामले उस पर दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि अलग-अलग मामले में नक्सली समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। अभी कामेश्वर से पूछताछ की जा रही है। उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य नक्सलियों को गिरफतार करने की कोशिश शुरू हो गई है। इस बीच नक्सल एरिया कमांडर की गिरफ्तारी की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें