सीतामढ़ी के सुप्पी में रसोई गैस सिलेंड विस्फाेट, कई घर जलकर राख Sitamarhi News
सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड की घटना। रामपुरकंठ गांव में शुक्रवार की सुबह एक घर में गैस सिंलेडर फट गया। इससे कई घरों में आग लग गई। गांव में अफरातफरी व भगदड़ मच गई।
सीतामढ़ी, जेएनएन। जिला अंतर्गत सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कंठ गांव में शुक्रवार सुबह रसोई गैस सिलेंड विस्फाेट हो गया। इससे आसपास के कई घरों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। पूर्व चौकीदार के घर में सुबह खाना बन रहा था। गैस के रिसाव से आग लगी। सिलेंडर में आग लगने से वह फट गया।
जोरदार धमाके के कारण आग की लपटें चारों तरफ फैल गई। देखते ही देखते कई घर आग की चपेट में आ गए। गांव में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। अग्निशमन दस्ते को घटना की सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल पाने पर अग्निशमन वालों को खबर भेजी गई।