Move to Jagran APP

चिमनी संचालक सह पंसस के घर डकैतों का उत्पात, बम विस्फोट कर फैलाई दहशत

मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरीकला गांव में डकैतों ने घर पर बोला धावा। गृहस्वामी और परिजनों के विरोध के चलते भागे डकैत।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 03:13 PM (IST)
चिमनी संचालक सह पंसस के घर डकैतों का उत्पात, बम विस्फोट कर फैलाई दहशत
चिमनी संचालक सह पंसस के घर डकैतों का उत्पात, बम विस्फोट कर फैलाई दहशत

सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के मेजरगंज थाना के डुमरी कला गांव में मंगलवार की रात दो दर्जन सशस्त्र डकैतों ने चिमनी मालिक सह पंसस के घर डकैती का असफल प्रयास किया। डकैतों ने एक के बाद एक कर चार बम फोड़ दहशत फैलाई। हालांकि गृहस्वामी समेत परिजनों के कड़े प्रतिकार के चलते डकैत भाग निकले। डकैतों ने मुख्य द्वार का गेट तोड़ नवीन कुमार सिंह के घर में घुसने की कोशिश की। तेज आवाज सुनकर नवीन की नींद खुल गई। उन्होँने अपने घर के पिछले दरवाजे की ओर पहुंच कर देखा तो तीन-चार डकैत घर के भीतर प्रवेश करते दिखे। विरोध करने पर उनकी डकैतों से हाथापाई भी हुई।

loksabha election banner

   इसी बीच घर की महिलाओ ने शोर मचाना शुरु किया। शोर सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लिहाजा डकैतों को भागना पड़ा। हालांकि भागने के क्रम में उन्होंने चिमनी संचालक सह पंसस नवीन सिंह के दीवाल पर और पड़ोसी बृज किशोर सिंह के घर के मुख्य द्वार पर बम विस्फोट कर दहशत फैला दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही रीगा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा व मेजरगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे,साथ ही डकैतों का पीछा किया, लेकिन तब तक डकैत भाग चुके थे।

   घटना की बाबत नवीन कुमार सिंह के आवेदन पर थाने में अज्ञात डकैतों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

बताते चलें कि 21 मार्च 2018 को सशस्त्र अपराधियों ने गैस एजेंसी संचालक चंदेश्वर सिंह व उनके पड़ोसी सिद्धार्थ कुमार के घर डकैती का असफल प्रयास किया था। साथ ही बम विस्फोट भी किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.