Mann Ki Baat: पीएम मोदी को भा गई बिहारी की शाही लीची, मन की बात कार्यक्रम में जमकर की तारीफ
Litchi in Mann Ki Baat of PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की शाही लीची की चर्चा अपने मन की बात कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा देश ऐसे खास उत्पादों व स्वाद से भरा पड़ा है।
पटना, स्टेट ब्यूरो। Litchi in Mann Ki Baat of PM Modi बिहार की शाही लीची के स्वाद और निर्यात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात में पूरे देश को बताया कि शाही लीची क्या है, कैसे यह बिहार का ब्रांड बन रही है। गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर के भौगोलिक उत्पाद शाही लीची को सरकार द्वारा फाइटोसेनेटरी सर्टिफिकेट जारी किया गया है। इसके बाद लंदन को पांच क्विंटल लीची का निर्यात किया गया। वहीं, सात क्विंटल शाही लीची दुबई भेजी गई। अभी तक लीची कोलकाता या मुंबई से जारी प्रमाण पत्र पर विदेशों में भेजी जाती थी। इस कारण यह बिहार ब्रांड नहीं बन पा रही थी।
बिहार की लीची की की तारीफ, कहा- ऐसे उत्पादों से भरा पड़ा देश
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देशवासियों ने बिहार की शाही लीची का नाम सुना होगा। सरकार ने वर्ष 2018 में शाही लीची को जीआइ टैग दिया था। इसकी पहचान मजबूत हो और किसानों को जायदा फायदा हो, इसके लिए लीची हवाई मार्ग से लंदन भेजी गई है। हमारा देश पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक ऐसे ही अपने स्वाद एवं उत्पादों से भरा पड़ा है।
#MannKiBaat May 2021. Tune in. https://t.co/Yx0U7QzZ3l" rel="nofollow
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2021
महामारी से खुद को सुरक्षित रखने में सफल रही कृषि व्यवस्था
प्रधानमंत्री ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि व्यवस्था ने इस महामारी से अपने को काफी हद तक सुरक्षित रखा है। प्रगति भी की और आगे भी बढ़े। इस महामारी में किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन भी किया।
लीची की तारीफ के लिए सूबे के कृषि मंत्री ने प्रकट किया आभार
इस बीच बिहार की लीची की तारीफ के लिए कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। कृषि मंत्री ने कहा है कि इसी तरह बिहार के किसान दुनिया में देश का नाम रोशन करते रहेंगे।