लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में लंबित मांगों के समर्थन में समाहरणालय परिसर में ई-पॉश मशीन के साथ देवन रजक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।
मुजफ्फरपुर : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में लंबित मांगों के समर्थन में समाहरणालय परिसर में ई-पॉश मशीन के साथ देवन रजक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया कि अप्रैल से जून तक जिला प्रशासन द्वारा पंजी पर खाद्यान्नों का वितरण कराया गया। लेकिन ई-पॉश मशीन में से खाद्यान्न का आवंटन कम नहीं किया। ज्ञापन सौंपने के बाद डीएम द्वारा कहा गया कि 31 अगस्त को सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें पंजी पर वितरण किए डीलर बार सूची लेकर पटना भेजकर ई-पॉश मशीन से आवंटन कम करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हीरालाल प्रसाद यादव, शशिनाथ ठाकुर, धर्मेन्द्र पासवान, भीम बाली साहनी ,चंदन कुमार सिंह, मनोज कुमार बैठा सहित काफी संख्या में डीलर शामिल थे।
महिलाओं के लिए समान अवसर, रोजगार व लोकतंत्र की गारंटी करें सरकार
महिलाओं के जीवन, जीविका और लोकतंत्र पर बढ़ते हमले के खिलाफ अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी महिलाओं के लिए समान अवसर की गारंटी करने, जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देने, हर पंचायत में सरकारी अस्पताल और महिला चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की। साथ ही 31 मार्च 2021 तक किसी भी तरह के लोन की वसूली पर रोक लगाई जाए। नेताओं ने कहा कि महिलाओं से निजी फाइनेंस कंपनियों द्वारा जबरन कर्ज वसूला जा रहा है। कई जगह महिलाओं के साथ कर्ज वसूली के दौरान मारपीट व बदसलूकी भी की जा रही है। लेकिन पटना-दिल्ली की सरकार महिलाओं के कर्ज वसूली पर रोक लगाने तथा रोजगार देने के प्रति गंभीर नहीं है। मौके पर ऐपवा जिला अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, सावित्री देवी, संजू देवी, रेणु देवी, सरस्वती देवी, सीता देवी, रंजू देवी तथा शहर व आसपास के अन्य क्षेत्रों में ऐपवा सह सचिव निर्मला सिंह, प्रो मीरा ठाकुर, शर्मिला देवी व सावित्रीबाई फुले ब्रिगेड की प्रियंका आदि ने भाग लिया।