मधुबनी में नाबालिग से छेडख़ानी का विरोध करने पर मनचलों ने पिता को पीटा
मामला भैरवस्थान थाना के एक गांव का पांच मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज। मौके पर मौजूद लड़की के पिता ने जब इस हरकत का विरोध किया तो मनचलों ने लड़की के सामने ही उसके पिता की पिटाई कर दी।
मधुबनी, जेएनएन। झंझारपुर के भैरवस्थान थाना के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच मनचलों ने नाबालिग के साथ छेडख़ानी की। मौके पर मौजूद लड़की के पिता ने जब इस हरकत का विरोध किया तो मनचलों ने लड़की के सामने ही उसके पिता की पिटाई कर दी। पीडि़त लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पट्टीटोल निवासी सत्यम झा, राजेश झा, कृष्णा मिश्रा, अभिषेक झा एवं कैलाश झा को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज ने बताया कि पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जल्द ही इस मामले में गंभीर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र में बच्चियों, महिलाओं के साथ इस तरह का अपराध स्वीकार्य नहीं है।